द इंडियन व्यू

अपनी लाइफ में एक बार जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन, होगी स्वर्ग की प्राप्ति

भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनकी अलग ही महिमा है. वहीं यहां की संस्कृति और धरोहर ही कुछ ऐसी है, जिसे देखकर मन को अजीब सी शांति मिलती है. कई सालों से खड़े ये मंदिर अपनी अलग कहानी बताते हैं. यहां हर रोज लंबी भीड़ उमड़ती…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
अपनी लाइफ में एक बार जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन, होगी स्वर्ग की प्राप्ति

भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनकी अलग ही महिमा है. वहीं यहां की संस्कृति और धरोहर ही कुछ ऐसी है, जिसे देखकर मन को अजीब सी शांति मिलती है. कई सालों से खड़े ये मंदिर अपनी अलग कहानी बताते हैं. यहां हर रोज लंबी भीड़ उमड़ती है, भगवान के लिए मन में आस्था और श्रद्धा लिए. वहीं अगर आध्यात्म की ओर रुज्ञान रखते हैं और मन की शांति चाहते हैं तो जीवन में एक बार तो आप इन मंदिरों के दर्शन करने ही चाहिए. 

काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस

बनारस की गलियों में गंगा के घाटों के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर है. वहीं यहा भारत का असर आध्यात्म देखना है तो आप काशी विश्वनाथ के दर्शन जरूर करने चाहिए. ये शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. वहीं मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से मनुष्य जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है. यहां की भारी भीड़ में अद्भुत शांति मिलती है. 

जगन्नाथ पुरी मंदिर, उड़ीसा

जगन्नाथ पुरी मंदिर जहां की रथ यात्रा देखने के लिए लोग विदेशों से आते हैं. इस मंदिर की महिमा बहुत है और ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि जिंदगी में एक बार तो जगन्नाथ पुरी की यात्रा जरूर की जाए. यहां की रथ यात्रा तो ऐसी अद्भुत होती है कि जीवन में अगर वो देख लिया, तो लगेगा मानों जीवन सफल हो गया.

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

भारत के गौरव, इस मंदिर को कितनी ही बार लूटा गया, खंडित किया गया. लेकिन आज भी ये उसी तरह खड़ा है, जैसे भारतीय संस्कार और आध्यात्म. ये भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. जीवन में एक बार आपको यहां आ कर दर्शन जरूर करने चाहिए. यहां समुद्र की लहरें और मंदिर की खूबसूरती आपके जहन में बस जाएगी.

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

तिरुमाला के सुंदर पहाड़ों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर एक अलग ही सुकून देता है. ये मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. यहां रोज हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है और यहां एक अलग ही मानसिक शांति मिलती है. लोगों का कहना है कि यहां मांगी गई मन्नत कभी बेकार नहीं जाती.

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

धरती पर स्वर्ग का एहसास करने के लिए एक बार केदारनाथ के मंदिर जरूर जाना चाहिए. ऊंचे पहांड़ों के बीच बसा ये मंदिर काफी अद्भुत है. यहां इश्वर और प्रकृति का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…