अनंत सिंह की जाएगी विधायकी? जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा को सौंपी अनुशंसा, 10 पन्नों के पत्र के साथ दिए सबूत

Patna : बिहार के सियासी गलियारों से एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा से बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा खुद विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक औपचारिक अनुशंसा पत्र (सिफारिशी पत्र) सौंपा।
10 पन्नों का डोजियर और वीडियो सबूत भी कराया उपलब्ध
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने केवल अनुशंसा पत्र ही नहीं सौंपा, बल्कि अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त करने के पक्ष में 10 पन्नों का एक विस्तृत सबूत भरा डोजियर और एक वीडियो क्लिप भी विधानसभा अध्यक्ष को मुहैया कराई है। पार्टी का दावा है कि इन सबूतों के आधार पर अनंत सिंह की विधायकी तत्काल प्रभाव से खत्म की जानी चाहिए।
बिहार की राजनीति में मची हलचल
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने के लिए अपनी ही सरकार की सहयोगी और प्रमुख घटक दल जेडीयू के इस कदम से राज्य की राजनीति में नया उबाल आ गया है। उमेश कुशवाहा द्वारा सौंपे गए इन सबूतों और वीडियो के सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। अब देखना यह होगा कि विधानसभा अध्यक्ष इस 10 पन्नों के सबूत और वीडियो के अवलोकन के बाद अनंत सिंह की सदस्यता पर क्या फैसला लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
'मोदी का बाप भी जाएगा' बयान पर सियासी बवाल: भाजपा ने कहा- शर्मनाक है खरगे का बयान, केशव मौर्य बोले- कांग्रेस ने मर्यादा की सीमाएं लांघी
यह विवाद रविवार (25 अक्टूबर) को बिहार की राजधानी पटना में हुआ, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि "पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे", जिस पर खरगे ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "मोदी का बाप भी जाएगा।" इस टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस पार्टी ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने जानबूझकर उन्हें उकसाया, जिसके जवाब में खरगे ने यह बात कही। पार्टी ने सफाई दी कि खरगे ने 'आरएसएस' के वैचारिक पिता की ओर इशारा किया था, न कि पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता की ओर।
नेपाल : सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले 2200 लोगों को एक साथ हटाने के लिए अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा
काठमांडू : नेपाल सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले 2200 लोगों को एक साथ हटाने के लिए नया अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा है। मौजूदा सरकार ने “सार्वजनिक पदाधिकारियों को पदमुक्त करने संबंधी विशेष व्यवस्था” से जुड़े इस…
नेपाल की नई कस्टम नीति से सीमा पर हाहाकार: ₹100 के सामान पर भी भारी टैक्स, भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ के रिश्तों में कड़वाहट!
काठमांडू : नेपाल की बालेंद्र शाह सरकार द्वारा लागू की गई नई कस्टम ड्यूटी नीति ने भारत-नेपाल सीमा पर सदियों से चले आ रहे व्यापारिक और सामाजिक ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। सरकार के एक आदेश ने सीमावर्ती इलाकों में…
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद विदेश से ही कानूनी परामर्श ले रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री देउवा
काठमांडू : आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री डा आरजू देउवा ने विदेश से ही कानूनी परामर्श शुरू कर दिया…
