द इंडियन व्यू

'अदालत ने मुझे बाइज्जत बरी किया': कोर्ट से बाहर आते ही बोले बृजभूषण शरण सिंह

महिला पहलवानों से छेड़छाड़ के केस में आरोप मुक्त करार दिए गए बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत ने निकले के बाद उन 6 महिला पहलावनों को लेकर बड़ा दिल दिखाया जिन्होंने आरोप लगाकर पूर्व सांसद के राजनीतिक करियर पर ब्रेक लगा दिया।…

Ragwendra P Singh
August 3, 2026
3 min read
'अदालत ने मुझे बाइज्जत बरी किया': कोर्ट से बाहर आते ही बोले बृजभूषण शरण सिंह

महिला पहलवानों से छेड़छाड़ के केस में आरोप मुक्त करार दिए गए बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत ने निकले के बाद उन 6 महिला पहलावनों को लेकर बड़ा दिल दिखाया जिन्होंने आरोप लगाकर पूर्व सांसद के राजनीतिक करियर पर ब्रेक लगा दिया।

कानूनी जीत के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाने वालीं महिला पहलवानों पर कुछ भी टिप्पणी करने इनकार किया। वह सिर्फ इतना कहकर आगे बढ़ चले कि, 'जो हुआ सो हुआ।'

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने छह बार के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख रहे बृजभूषण शरण सिंह को सोमवार को उस केस में आरोप मुक्त करार दिया, जिसमें छह महिला पहलवानों ने उन पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

साभार : गूगल

अदालत से निकलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने इस बात को लेकर खुशी जाहिर की कि अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी किया। बृजभूषण सिंह ने दो बार कहा, 'अदालत ने मुझे बाइज्जत बरी किया है।'

मीडियाकर्मियों से घिरे बृजभूषण सिंह ने अपनी पुरानी चुनौती की याद दिलाते हुए कहा, 'मैंने कहा था कि (यदि दोषी हुआ) फांसी पर लटक जाऊंगा। लेकिन वह नौबत नहीं आई। आज मैं कोर्ट से जा रहा हूं।'

पूर्व सांसद से बार-बार पूछा गया कि वह उन महिला पहलवानों के बारे में कुछ कहना चाहेंगे जिन्होंने उन पर आरोप लगाए थे और क्या उनके खिलाफ यह साजिश थी? इन दोंनों ही सवालों पर यूपी के दिग्गज नेता ने विवाद को यहीं खत्म करने की मंशा जाहिर करते हुए बस इतना ही कहा, 'चलिए जो हुआ सो हुआ।'

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'मेरे खिलाफ साजिश में पहलवानों के अलावा देश की 'लेफ्ट-राइट', कांग्रेस, आप, ममता... यानी दो एक पार्टियों को छोड़कर कोई बचा नहीं था। अब उनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके हिसाब से तो मुझे उसी दिन फांसी दे देना चाहिए था।

अब उनको देखना चाहिए कि उनका प्रोटेस्ट कहां तक सही था।' पूर्व सांसद ने कहा कि वह कमजोरों के लिए लड़ते रहे हैं और इसलिए उन पर कई आरोप लगे। उन्होंने कहा, 'किसी सोते को गफलत से जगा देना बगावत है, किसी कमजोर के हक को दिला देना बगावत है, अगर सच्चाइयों का गीत गाना बगावत है... तो हम भी बागी हैं, मेरा मजहब बगावत है।

यह लड़ाई भी जूनियर खिलाड़ियों, कमजोर खिलाड़ियों के लिए लड़ रहे थे। उसी कारण मुझ पर यह आरोप लगा। ये जो कथित पहलवान हैं, ओलंपियन, वर्ल्ड चैंपियन, ये जूनियर बच्चों का हक मार रहे थे। उनका हक उन बच्चों को मिले, इसलिए हमने कुछ नियम बनाए थे, इसको लेकर इनमें नाराजगी थी। इनके पीछे बहुत से लोग थे।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।