अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में रचा इतिहास: टॉप-10 में शामिल होने वाली पहली भारतीय रेसर
भारत की दस वर्षीय रेसर अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में जगह बनाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने सप्ताहांत में स्टील रिंग सर्किट में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण में नौवां स्थान हासिल किया।…

भारत की दस वर्षीय रेसर अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में जगह बनाकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने सप्ताहांत में स्टील रिंग सर्किट में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण में नौवां स्थान हासिल किया।

फॉर्मूला वन से वित्तीय और तकनीकी सहायता पाने वाली पहली भारतीय अतीका क्वालीफाइंग में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर रहीं। उन्हें दो पेनाल्टी मिली लेकिन वह इसके बावजूद वह तीन हिट्स के बाद 10वें स्थान पर रहीं।
भारत के पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर नारायण कार्तिकेय से प्रशिक्षण लेने वाली अतीका ने रविवार को फाइनल से पहले बारिश की वजह से मुश्किल हालातों में अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया।
फाइनल में 10वें स्थान से शुरुआत करने वाली अतीका एक समय 14वें स्थान पर आ गयी थी लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी करते हुए रेस को नौवें पायदान के साथ खत्म किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये वह एक अद्भुत सप्ताहांत था। मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों के साथ ड्राइविंग करके बहुत कुछ सीखा। सूखे मौसम में मेरी गति बहुत अच्छी थी और मैंने बारिश के बाद मुश्किल स्थिति में भी अच्छी प्रगति की।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
