द इंडियन व्यू

अंशुल कंबोज और नमन धीर की टीम इंडिया में एंट्री, प्रसिद्ध कृष्णा-वॉशिंगटन सुंदर बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध ने शुरुआती दो मैच खेले थे लेकिन गुवाहाटी वनडे में उन्हें चोट लगी। वह बाएँ हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीसरे…

Ragwendra P Singh
October 1, 2026
3 min read
अंशुल कंबोज और नमन धीर की टीम इंडिया में एंट्री, प्रसिद्ध कृष्णा-वॉशिंगटन सुंदर बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध ने शुरुआती दो मैच खेले थे लेकिन गुवाहाटी वनडे में उन्हें चोट लगी। वह बाएँ हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय वनडे टीम में उनकी जगह शामिल किया गया है। वहीं बोर्ड ने आगामी टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड से हटा दिया गया है।

बीसीसीआई ने गुरुवार को कन्फर्म किया है कि प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अंशुल कंबोज को अंतिम वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। कंबोज फिलहाल पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए खेल रहे हैं। भारत की टीम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए कंबोज ने पहली पारी में 17.3 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में केवल दो ओवर गेंदबाजी की।

साभार : गूगल

भारतीय टीम तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को मुल्लांपुर में खेलेगी। प्रसिद्ध छह अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं है। सुंदर की जगह नमन धीर आए हैं। सीनियर चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह-मशविरा कर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर करने का फैसला किया है।

चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर लिया है। रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है और अपने राज्य की टीम से खेलकर सुंदर के पास रेड बॉल क्रिकेट और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा। सुंदर अब तमिलनाडु के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे।

बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, ''न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी सत्र शुरू होने के साथ वॉशिंगटन को अपनी राज्य टीम के लिए लाल गेंद से क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। नमन धीर को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में उनके स्थान पर शामिल किया गया है।''

भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज

भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।