द इंडियन व्यू

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ भुज एयरबेस का भी दौरा कर सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सूत्र

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों को अभूतपूर्व सफलता मिली है. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को…

Ragwendra P Singh
May 14, 2025
1 min read
Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ भुज एयरबेस का भी दौरा कर सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सूत्र

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों को अभूतपूर्व सफलता मिली है. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को सीजफायर करने के लिए मजबूर कर दिया. हालांकि इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए.

भारत की जवाब कार्रवाई और उसके हमलों को नाकाम करने से पाकिस्तान के होश उड़ गए. आखिर में उसे हार माननी पड़ी और 10 मई को पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को कॉल कर सीजफायर का अनुरोध किया. जिसे स्वीकार कर लिया गया और उसी दिन सीजफायर का एलान कर दिया गया. उसके बाद से सीमापार से अब तक कोई हरकत नहीं की गई. हालांकि शनिवार को सीजफायर के एलान के कुछ घंटे बाद गोलीबारी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनी हुई है. 

इस बीच जानकारी सामने आई है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को वायुसेना के भुज एयरबेस के दौरे पर जा सकते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे. जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें