Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदना भी होता है बेहद शुभ
धनतेरस का त्योहार दिवाली की शुरुआत मानी जाती है. यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. तभी से इस दिन धातु…

धनतेरस का त्योहार दिवाली की शुरुआत मानी जाती है. यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. तभी से इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने की परंपरा शुरू हुई.
धनतेरस 2025 की तिथि और समय
इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:18 बजे होगी और समाप्ति 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:51 बजे होगी. हिंदू परंपरा के अनुसार उदय तिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए धनतेरस 18 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी.
क्या खरीदना है शुभ
धनतेरस के दिन धातु की वस्तुएं खरीदना सबसे शुभ माना जाता है. खासकर पीतल के बर्तन भगवान की धातु माने जाते हैं. कहा जाता है कि पीतल का सामान घर में आरोग्य, सौभाग्य और 13 गुना धन लाभ लाता है. इसके अलावा तांबा और कांसे के बर्तन भी शुभ फल देते हैं.
झाड़ू और धनी के बीज का महत्व
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. नया झाड़ू घर से दरिद्रता को दूर करता है और सुख-समृद्धि लाता है. झाड़ू का उपयोग करने से पहले उसकी पूजा अवश्य करनी चाहिए.
इसके अलावा इस दिन धनी के बीज खरीदकर लक्ष्मी पूजा में अर्पित किए जाते हैं. बाद में इन्हें तिजोरी में रखने से घर में बरक्कत बनी रहती है.
लक्ष्मी-गणेश मूर्ति और यंत्र खरीदें
आपको बता दें कि धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्तियां खरीदना शुभ होता है. साथ ही श्री यंत्र या कुबेर यंत्र भी खरीदे जा सकते हैं. इन्हें तिजोरी या दुकान में रखने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है.
गोमती चक्र और पीली कौड़ी का महत्व
इस दिन गोमती चक्र और पीली कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है. गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती. वहीं पीली कौड़ी को हल्दी से रंगकर रखने से धन और समृद्धि बढ़ती है.
क्या न खरीदें
धनतेरस के दिन काले कपड़े, लोहे की चीजें जैसे चाकू या कैंची नहीं खरीदनी चाहिए. इन्हें अशुभ माना जाता है. धनतेरस केवल खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि यह घर में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला शुभ अवसर है. सही वस्तुएं खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
