कोटियान के सात विकेट से रेलवे पस्त, रघुवंशी-सक्सेना के अर्धशतकों से मुंबई मजबूत
तनुष कोटियान के सात विकेट के बाद अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने यहां मंगलवार को एलीट ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन रेलवे के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 311 रन तक पहुंचा दी।

तनुष कोटियान के सात विकेट के बाद अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने यहां मंगलवार को एलीट ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन रेलवे के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 311 रन तक पहुंचा दी।
कोटियान (45 रन, सात विकेट) ने लगातार दूसरे मैच में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने पिछले सप्ताह हरियाणा के खिलाफ 81 रन देकर आठ विकेट हासिल किए थे।
उनकी शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने रेलवे की पहली पारी 259 रन पर समेटकर 137 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इसके बाद मुंबई के सलामी बल्लेबाज रघुवंशी और सक्सेना ने पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
हालांकि रेलवे ने वापसी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 174 रन कर दिया। मुंबई ने रघुवंशी (79 रन, 10 चौके, एक छक्का), सूर्यांश शेडगे (दो), मुशीर खान (नौ) और तुषार देशपांडे (शून्य) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए।
दिन का खेल समाप्त होने पर सक्सेना छह चौकों से 68 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सरफराज खान तीन रन बनाकरउनका साथ निभा रहे थे।
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर पहले दो दिन बल्लेबाजों और गेंदबाजों को लगभग बराबर मदद मिली थी, लेकिन तीसरे दिन सुबह कोटियान की गेंदबाजी ने मुकाबले का रुख मुंबई के पक्ष में मोड़ दिया।
दाएं हाथ के स्पिनर कोटियान ने 18.5 ओवर में 45 रन देकर सात विकेट लिए। उन्होंने तीसरे दिन सुबह छह विकेट चटकाकर मुंबई की स्थिति बेहद मजबूत कर दी।
रेलवे ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 116 रन से की थी। रवि सिंह (43) ही मुंबई के गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर सके। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। कोटियान की अगुआई में मुंबई के गेंदबाजों ने बाकी आठ विकेट केवल 143 रन के भीतर हासिल कर रेलवे की पारी समेट दी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने किया संन्यास का ऐलान, अब CSK के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे
विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत
इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।
श्रीनिधि डेक्कन के सामने हार से उबरने की चुनौती, बेंगलुरु यूनाइटेड से होगी टक्कर
श्रीनिधि डेक्कन एफसी इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के अपने पिछले मुकाबले में मिली हार से उबरकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मनु भाकर के नाम एक और उपलब्धि, आईएसएसफ की एथलीट्स समिति में एंट्री
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट्स समिति का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 2026 से 2030 तक होगा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को महासंघ की ओर से मनु के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि मिल गई है।
