द इंडियन व्यू

ऑफिस संवर्ग में कार्यरत 30 अधिकारियों को विभिन्न उच्चतर पदों पर पदोन्नति

Poonam Kumari
November 16, 2026
2 min read
ऑफिस संवर्ग में कार्यरत 30 अधिकारियों को विभिन्न उच्चतर पदों पर पदोन्नति

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने लखनऊ खंडपीठ के ऑफिस संवर्ग में कार्यरत 30 अधिकारियों को विभिन्न उच्चतर पदों पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। पदोन्नति के फलस्वरूप अधिकारियों को निबंधक, संयुक्त निबंधक, उप निबंधक, सहायक निबंधक एवं अनुभाग अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त निबंधक से निबंधक पद पर रजनीश कुमार सिंह को पदोन्नति मिली है। उप निबंधक से संयुक्त निबंधक पद पर सुकंचन दीक्षित, मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं पंकज मिश्रा पदोन्नत हुए हैं। इसी क्रम में सहायक निबंधक से उप निबंधक पद पर संजीव कुमार यादव, सुजीत चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, ओमेंद्र कुमार वर्मा एवं गोपाल सिंह को पदोन्नति प्रदान की गई है।

अनुभाग अधिकारी से सहायक निबंधक पद पर आदित्य कुमार सिंह, उदय वीर सिंह, रजनीश कुमार, आशीष वर्मा, ओम हर्ष यादव, मोहम्मद फैसल, श्रीमती वंदना, विनय सिंह, मोहम्मद आदिल हमीद एवं अरविंद कुमार शशांक पदोन्नत हुए हैं।

वहीं, समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी पद पर सुआस्था कदम, सुस्वाति सिंह, अवनीश कुमार सिंह, सुदीप्ति वर्मा, अनिल कुमार, आशीष अंशुमाली, अमित अर्पण, सुज्योति वर्मा, धर्मपाल सिंह, राहुल कुमार गौतम एवं पंकज गहलौत सहित अन्य अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि ऑफिस संवर्ग में पदोन्नति की प्रक्रिया को गति प्रदान कराने के लिए संघ लंबे समय से प्रयासरत था। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को संघ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें