द इंडियन व्यू

1980 में रचा था इतिहास, अब दुनिया को अलविदा कह गए एलन जोन्स

विलियम्स टीम को पहली बार फॉर्मूला-वन (एफ-वन) विश्व चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन जोन्स का निधन हो गया।

Prakhar
November 5, 2026
1 min read
1980 में रचा था इतिहास, अब दुनिया को अलविदा कह गए एलन जोन्स

विलियम्स टीम को पहली बार फॉर्मूला-वन (एफ-वन) विश्व चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन जोन्स का निधन हो गया।

उनके परिवार ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की। 1980 के फॉर्मूला-वन विश्व चैंपियन जोन्स 80 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे।

उनकी पत्नी अमांडा ने जारी बयान में कहा, ‘‘हमें एलन के निधन की खबर देते हुए बेहद दुख हो रहा है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। परिवार के करीबी लोगों के साथ-साथ उन तमाम प्रशंसकों के दिलों में भी उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी, जिनके प्यार और समर्थन के लिए वह सदैव आभारी रहे।’’

‘ऑस्ट्रेलियन मोटरस्पोर्ट’ हॉल ऑफ फेम और ‘स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया’ हॉल ऑफ फेम में शामिल जोन्स फॉर्मूला-वन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर थे। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी ड्राइवर ने इस खिताब को नहीं जीता है।

उनका रेसिंग करियर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने फॉर्मूला-वन में कुल 12 रेस जीतीं और 24 बार पोडियम पर जगह बनाई। वर्ष 1980 में विश्व चैंपियन बनना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

67वीं जीत के साथ ज्वेरेव ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, शेल्टन को सीधे सेटों में हराया

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने राउंड-रॉबिन मुकाबले में बेन शेल्टन को हराकर साल 2026 के एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आईपीएल 2027: सभी 10 टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, धोनी-हेड समेत कई बड़े नाम बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।