द इंडियन व्यू

मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई और हैदराबाद ने खेला बड़ा दांव, 4 खिलाड़ियों की ट्रेड

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिली है।

Prakhar
November 5, 2026
2 min read
मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई और हैदराबाद ने खेला बड़ा दांव, 4 खिलाड़ियों की ट्रेड

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिली है।

हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नामों को लेकर हो रही ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई से 2 खिलाड़ी हैदराबाद गए हैं और इतने ही खिलाड़ी एसआरएच से सीएसके में आए हैं। हालांकि, इस ट्रेड में सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी शामिल है, जबकि बाकी के 3 खिलाड़ी विदेशी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंप दिया है, जबकि सीएसके ने खलील अहमद और नैथन एलिस को एसआरएच को दे दिया है।

लिविंगस्टोन 6 करोड़ में सीएसके के साथ जुड़े हैं, जबकि एडवर्ड्स की वैल्यू 3 करोड़ सीएसके ने चुकाई है। वहीं, एसआरएच ने खलील को 4.8 करोड़ में और नैथन एलिस को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन के लिए सिर्फ 6 करोड़ रुपये चुकाए हैं, जिन्हें एसआरएच ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हालांकि, जैक एडवर्ड्स को उतनी ही रकम इस सीजन भी मिलने वाली है, जितनी उन्हें पिछले सीजन मिली थी। उन्हें 3 करोड़ रुपये सीएसके से मिलने वाले हैं। कुछ और ट्रेड भी सीएसके की ओर से इस सीजन देखने को मिल सकती हैं। रिटेंशन की डेट नजदीक है। ऐसे में कुछ और बड़ी ट्रेड हमें देखने को मिल सकती हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील को उनकी मौजूदा फीस INR 4.8 करोड़ में अपने साथ इसलिए भी जोड़ा है, क्योंकि वे इस फ्रेंचाइजी को समझते हैं। वे पहले 2018 से 2021 तक एसआरएच के लिए खेल चुके हैं और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद इस लीग में लौटने वाले हैं।

सीएसके के लिए 14 मैचों में 15 विकेट उन्होंने चटकाए थे, लेकिन दाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण 2026 के सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए सिर्फ पांच मैच ही खेले थे।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नैथन एलिस एसआरएच के बॉलिंग ग्रुप में जान डालेंगे। उनके पास डेथ ओवरों में वैरिएशन के साथ गेंदबाजी करने की कला और वे इसमें असरदार भी रहे हैं। वे टीम के कप्तान पैट कमिंस के देश से आते हैं तो इसमें संभावित तौर पर कप्तान कमिंस का भी हाथ होगा कि इस ट्रेड को सीएसके के साथ किया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

67वीं जीत के साथ ज्वेरेव ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, शेल्टन को सीधे सेटों में हराया

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने राउंड-रॉबिन मुकाबले में बेन शेल्टन को हराकर साल 2026 के एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आईपीएल 2027: सभी 10 टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, धोनी-हेड समेत कई बड़े नाम बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग : मुंबई और हैदराबाद की दमदार जीत

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में मुंबई डॉल्फिन्स और हैदराबाद हैरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए।