द इंडियन व्यू

भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महाकुंभ, छह देशों के बीच होगी खिताबी जंग

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा खिताब जीतने की कवायद में 19 नवंबर से भोपाल में छह देशों के टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Prakhar
November 4, 2026
2 min read
भोपाल में सजेगा महिला हॉकी का महाकुंभ, छह देशों के बीच होगी खिताबी जंग

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरा और कुल मिलाकर चौथा खिताब जीतने की कवायद में 19 नवंबर से भोपाल में छह देशों के टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

यह टूर्नामेंट भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बने नए हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें भारत, जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की टीमें भाग लेंगी।

पिछले महीने जापान में एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का यह पहला टूर्नामेंट होगा। भारतीय टीम ने 2016, 2023 और 2024 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम अन्य पांच टीमों से एक बार भिड़ेंगी। लीग चरण के अंत में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

एशिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम चीन 19 नवंबर को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत इसी दिन मलेशिया का सामना करेगा।

भारतीय टीम इसके बाद 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान का सामना करेगी।

पांचवें और छठे स्थान के लिए होने वाला क्वालिफिकेशन मैच तथा दोनों सेमीफाइनल मैच 27 नवंबर को होंगे। फाइनल और तीसरे स्थान का मैच 28 नवंबर को खेले जाएंगे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भोपाल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम एशियाई खेलों की अपनी सफलता काे आगे बढ़ाते हुए अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रणनीति तैयार, लैथम ने खोले पत्ते

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड ने अपनी गेंदबाजी रणनीति लगभग तय कर ली है। कीवी टीम पहले मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों और एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान टॉम लैथम ने वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम के संयोजन को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

67वीं जीत के साथ ज्वेरेव ने पक्का किया सेमीफाइनल का टिकट, शेल्टन को सीधे सेटों में हराया

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने राउंड-रॉबिन मुकाबले में बेन शेल्टन को हराकर साल 2026 के एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आईपीएल 2027: सभी 10 टीमों ने जारी की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, धोनी-हेड समेत कई बड़े नाम बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।