द इंडियन व्यू

7 साल बाद करुण नायर की वापसी, रिटायरमेंट की सलाह ठुकराकर रचा इतिहास

7 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर लौटे है। इतने लंबे समय के बाद कमबैक करना आसान नहीं होता, लेकिन करुण नायर ने ये कर दिखाया। इस बीच उनको एक दिग्गज क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की भी सलाह दी थी। इसका खुलासा उन्होंने…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
2 min read
7 साल बाद करुण नायर की वापसी, रिटायरमेंट की सलाह ठुकराकर रचा इतिहास

7 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर लौटे है। इतने लंबे समय के बाद कमबैक करना आसान नहीं होता, लेकिन करुण नायर ने ये कर दिखाया। इस बीच उनको एक दिग्गज क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की भी सलाह दी थी। इसका खुलासा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर किया है।

साभार : गूगल

20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले करुण नायर ने बताया है कि एक दिग्गज क्रिकेटर ने उनको सलाह दी थी कि वे रिटायरमेंट लेकर टी20 लीग्स पर फोकस कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

दरअसल, 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद 2022 के डोमेस्टिक सीजन के बाद कर्नाटक की टीम से भी उनको ड्रॉप कर दिया गया था। वे 14 महीने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले। हालांकि, नोर्थेम्प्टनशायर से उनको काउंटी खेलने के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला और उनका क्रिकेट करियर फिर से पटरी पर आ गया।

नायर ने खुलासा किया कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि टी 20 लीग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, उनका फोकस फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का था।

एक इंटरव्यू में करुण नायर ने कहा, "मुझे अभी भी याद है कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने मुझे फोन करके कहा था कि तुम्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, क्योंकि इन लीगों में मिलने वाला पैसा मुझे सुरक्षित रखेगा।

ऐसा करना आसान होता, लेकिन मुझे पता था कि पैसे के बावजूद मैं इतनी आसानी से संन्यास लेने के लिए खुद को कोसता। मैं फिर से भारत के लिए खेलना के लिए गिवअप नहीं करना चाहता था। यह सिर्फ दो साल पहले की बात है और देखिए हम अब कहां हैं। यह पागलपन है, लेकिन अंदर से, मुझे पता था कि मैं काफी अच्छा हूं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।