द इंडियन व्यू

62 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने मैथ्यू ब्राउनली

खेल में उम्र एक संख्या है, ये एक बार फिर से सिद्ध हो गया है। आप सोचिए कि एक क्रिकेटर आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक की आयु तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक खिलाड़ी ने अपना डेब्यू…

Ragwendra P Singh
March 17, 2025
2 min read
62 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने मैथ्यू ब्राउनली

खेल में उम्र एक संख्या है, ये एक बार फिर से सिद्ध हो गया है। आप सोचिए कि एक क्रिकेटर आमतौर पर ज्यादा से ज्यादा 40 साल तक की आयु तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक खिलाड़ी ने अपना डेब्यू ही 60 साल से ज्यादा की उम्र में किया है।

साभार : गूगल

मैथ्यू ब्राउनली सबसे ज्यादा उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विजडन के अनुसार, 10 मार्च को गुआसीमा में हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ फॉकलैंड द्वीप समूह के लिए मैथ्यू ब्राउनली ने डेब्यू किया था। 62 साल की उम्र में, ब्राउनली पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने उस्मान गोकर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

उस्मान गोकर ने अगस्त 2019 में इलफोव काउंटी में एक टी20आई मैच में रोमानिया के खिलाफ 59 साल की उम्र में तुर्की के लिए अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला था। अपने पूरे करियर के दौरान, ब्राउनली ने तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें तीन पारियों में छह रन बनाए हैं, जिसमें दो नॉट-आउट पारी हैं। उन्होंने केवल एक ओवर फेंका है और अभी तक अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल नहीं किया है।

इंटरनेशनल मैच में डेब्यू के साथ ही ब्राउनली क्रिकेट मैच खेलने वाले इतनी उम्र के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। उनके साथ इंग्लैंड के जेम्स साउथर्न, पाकिस्तान के मीरान बख्श और भारत के रुस्तमजी जमशेदजी जैसे उल्लेखनीय व्यक्ति भी शामिल हैं, जो इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

हालांकि, इनमें एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जिसने 50 साल या इससे ज्यादा की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया हो। भारत के लिए 41 साल 27 दिन की उम्र में रुस्तमजी जमशेदजी में टेस्ट डेब्यू किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण 29 नवंबर को, देशभर में होंगे विशेष आयोजन

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल 29 नवंबर 2026 को अपने ऐतिहासिक 100वें संस्करण का उत्सव मनाने जा रही है।

201 रन देकर एक विकेट लेने वाले डफी के बचाव में उतरे मैट हेनरी, बताई बड़ी वजह

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जैकब डफी का समर्थन करते हुए उन्हें शानदार गेंदबाज और टीम को सबसे पहले रखने वाली मानसिकता का खिलाड़ी बताया है।

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।