40,533 दर्शकों के सामने बार्सिलोना का जलवा, रियाल मैड्रिड पर 7-0 की धमाकेदार जीत
क्लाउडिया पिना के चार गोल से बार्सिलोना ने महिला लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रियाल मैड्रिड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच को देखने के लिए 40,533 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे जो महिला लालिगा में रिकॉर्ड है। पिना ने कैम्प…

क्लाउडिया पिना के चार गोल से बार्सिलोना ने महिला लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रियाल मैड्रिड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच को देखने के लिए 40,533 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे जो महिला लालिगा में रिकॉर्ड है।
पिना ने कैम्प नोउ स्टेडियम में खेले गए मैच में अपने सभी गोल हाफ टाइम से पहले किए। उनके अलावा कैरोलिन ग्राहम हैनसेन, ईवा पजोर और सिडनी शेर्टेनलीब ने भी गोल किए, जिससे बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पर अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इन दोनों क्लबों के बीच अब तक खेले गए 26 मैचों में से बार्सिलोना ने 25 मैच जीते हैं। पिना बार्सिलोना की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियाल मैड्रिड के खिलाफ मैच में चार गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
