26 साल बाद दोहराया गया इतिहास: कैच छूटा, मैच पलटा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक अनोखी चीज देखने को मिली। इस मुकाबले के तीसरे दिन (13 जून) स्टीव स्मिथ से टेंबा बावुमा का अहम कैच छूट गया। स्मिथ से न सिर्फ कैच छूटा, वह अपने दाएं हाथ की उंगली चोटिल भी करवा बैठे…
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक अनोखी चीज देखने को मिली। इस मुकाबले के तीसरे दिन (13 जून) स्टीव स्मिथ से टेंबा बावुमा का अहम कैच छूट गया। स्मिथ से न सिर्फ कैच छूटा, वह अपने दाएं हाथ की उंगली चोटिल भी करवा बैठे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ गया।

इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने अर्धशतक मारा। उन्होंने तीसरे दिन के खत्म होने तक एडेन मार्करम के साथ 143 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया है। संयोग की बात है कि इससे ठीक 26 साल पहले 13 जून 1999 को भी दोनों देशों के बीच अहम मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
यह वनडे विश्व कप का मुकाबला था। हेडिंग्ले के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 271 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को इस बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में हर्शल गिब्स का अहम योगदान था, जिन्होंने 134 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया पर दबाव साफ तौर पर नजर आ रहा था। टीम ने 48 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टीव वॉ ने रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की। दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का एक कैच टपका दिया।
इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए स्टीव वॉ ने शतक जड़ा। वॉ ने 110 गेंदों में नाबाद 120 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने मैच पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।
इसी विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम से हुआ, यह टाई रहा। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया। उसने खिताबी मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर विश्व कप खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
