लंबे करियर को ध्यान में रखकर सिनर ने लिया फैसला, 2026 सत्र को कहा अलविदा
मंगलवार को विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट की वजह से 2026 सत्र के बाकी बचे टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की। सिनर ने कहा, “मुझे अपने घुटने के इलाज का एक चरण पूरा करना है, जिसका मतलब है कि…

मंगलवार को विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट की वजह से 2026 सत्र के बाकी बचे टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की।
सिनर ने कहा, “मुझे अपने घुटने के इलाज का एक चरण पूरा करना है, जिसका मतलब है कि 2026 सत्र आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है।” सिनर जुलाई में लगातार दूसरी बार विंबलडन खिताब जीतने के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। घुटने की चोट की वजह से अब वह इस सत्र में दोबारा कोर्ट पर नहीं उतरेंगे।

सत्र के बाकी हिस्से से हटने के फैसले का मतलब है कि सिनर सत्र के अंत में तूरिन में खेले जाने वाले एटीपी फाइनल्स में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश भी नहीं कर पाएंगे। सिनर ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों, खासकर तूरिन में सत्र के अंत ने मुझे बहुत खूबसूरत एहसास और भावनाएं दी हैं। इस साल चीजें काफी अलग होने वाली हैं लेकिन इस समय मुझे अपने लंबे करियर के बारे में भी सोचना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
