द इंडियन व्यू

अलेक्जेंड्रोवा का बड़ा धमाका, नोसकोवा को हराकर पहली बार चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने मंगलवार को चाइना ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की लिंडा नोसकोवा को 6-2, 6-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ अलेक्जेंड्रोवा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां…

Ragwendra P Singh
October 6, 2026
2 min read
अलेक्जेंड्रोवा का बड़ा धमाका, नोसकोवा को हराकर पहली बार चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने मंगलवार को चाइना ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की लिंडा नोसकोवा को 6-2, 6-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ अलेक्जेंड्रोवा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना हमवतन मिर्रा एंड्रीवा से होगा।

19वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंड्रोवा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त नोसकोवा के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ उनके करियर की 22वीं जीत है। इस जीत के साथ वह पहली बार बीजिंग में चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं।

अलेक्जेंड्रोवा चाइना ओपन के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं। वह इस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचने वाली तीसरी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उनसे अधिक उम्र में केवल सेरेना विलियम्स और शुआई झांग ही यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंची हैं।

साभार : गूगल

अलेक्जेंड्रोवा ने नोसकोवा के खिलाफ पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और अपनी सर्विस एक बार भी नहीं गंवाई। उन्होंने मौजूदा विंबलडन चैंपियन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह उनकी सातवीं डब्ल्यूटीए 1000 क्वार्टर फाइनल उपस्थिति और इस सत्र की दूसरी ऐसी उपलब्धि है। इससे पहले वह टोरंटो में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।

इससे पहले रूस की मिर्रा एंड्रीवा ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में दारिया स्निगुर को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना अपनी हमवतन अलेक्जेंड्रोवा से होगा।

एंड्रीवा ने जीत के बाद कहा, “मुझे लगता है कि आज मेरी सर्विस अच्छी थी। मुझे यह भी लगता है कि मैंने अच्छी तरह बचाव किया, क्योंकि वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी हैं। मुझे लगा कि आज अच्छा बचाव करना मेरे लिए अच्छा और उपयोगी होगा। मुझे लगता है कि मैंने इन दोनों चीजों को आज बेहतर तरीके से किया।”

अलेक्जेंड्रोवा के खिलाफ अगले मुकाबले को लेकर एंड्रीवा ने कहा, “एक बात मैं निश्चित रूप से जानती हूं कि मैंने अभी तक उन्हें हराया नहीं है। मैं कॉन्चिता के साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी कि उनके खिलाफ मैं किस तरह खेलूं, मुझे क्या बदलाव करने चाहिए और मैच में कुछ नया क्या ला सकती हूं। निश्चित तौर पर यह शानदार और मनोरंजक मुकाबला होने वाला है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं नहीं जानती। मैं आखिरकार उनके खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा

टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।