द इंडियन व्यू

20 या 21 अक्टूबर कब मनाई जाएगी दीपावली?

Diwali 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. दीपावली दीप और प्रकाश का पर्व है. साथ ही इस दिन आराधना के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. यह त्योहार एक बच्चों से लेकर युवा एंव…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
3 min read
20 या 21 अक्टूबर कब मनाई जाएगी दीपावली?

Diwali 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार  मनाया जाता है. दीपावली दीप और प्रकाश का पर्व है. साथ ही इस दिन आराधना  के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. यह त्योहार एक बच्चों से लेकर युवा एंव बुजुर्गों तक में नया जुनून लेकर आता है. भारत के अलग-अलग देशों में इस त्योहार को अलग तरीकों से मनाया जाता है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल दिवाली कब और इसके पीछे की कहानी क्या है? चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में. 

कब मनाई जाएगी दीपावली? (Diwali 2025) 

आपको बता दें कि इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजकर 44 बजे से 21 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजकर 54 मिनट तक है. यानी अमावस्या प्रभाव 20 अक्टूबर की रात को  रहेगा. क्योंकि दीपावली का त्योहार निशीथ और प्रदोष काल में होता है इसलिए इस बार 20 अक्टूबर की रात को लक्ष्मी पूजन करना अधिक फलदायी माना गया है. अब चलिए हम आपको दीपावली के पीछे की कहानी और पौराणिक कारण के बारे में बताते हैं. 

दीपावली के पीछे की कहानी

दीपावली एक ऐसा त्योहार है जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक इस त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो इसके पीछे की कहानी के बारे में नहीं जानते हैं.इसके कहानी के बारे में बात करें तो यह त्योहार इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने14 वर्षों का वनवास किया था. वनवास के अंतिम साल में रावण ने माता सीता का हरण कर लिया था जिसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध हुआ. 

इस युद्ध में भगवान राम ने रावण और उसकी सेना का सर्वनाश करके सीता को छुड़ाया और उसके बाद वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे. राम के अयोध्या लौटने के चलते पूरे राज्य में दीप जलाए गए और इसे धूम-धाम से मनाया जाने लगा. तभी से लेकर आज तक इस त्योहार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है.  

दीपावली के पीछे का पौराणिक कारण 

पौराणिक मान्यताओं  के अनुसार, सतयुग में जब देवताओं ने दानवों के साथ मिलकर समुद्र मंथन किया तो उससे विष के साथ पी लिए तब धन्वंतरि देव प्रकट हुए और संयोग से ये तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की थी. मान्यता है की तभी से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाने की परंपरा चल पड़ी.

समुद्र मंथन से ही कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी प्रकट हुई और तब देवताओं ने उनके प्रकट होने की खुशी में पहली बार दीपावली मनाई और तब से ये महान त्योहार मनाया जाने लगा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार

संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…

देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…

1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…

छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…