1982 विश्व कप विजेता फ्रांको बारेसी का निधन, एसी मिलान ने खोया अपना सबसे बड़ा सितारा
इटली को 1982 फीफा विश्व कप जिताने वाली टीम के सदस्य और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी शुक्रवार को एसी मिलान ने दी। क्लब ने फिलहाल उनकी मौत के कारण का…

इटली को 1982 फीफा विश्व कप जिताने वाली टीम के सदस्य और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी शुक्रवार को एसी मिलान ने दी। क्लब ने फिलहाल उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया।
एसी मिलान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आज पूरा एसी मिलान परिवार ही नहीं, बल्कि क्लब का गौरवशाली इतिहास भी शोक में डूबा हुआ है।’’ अगस्त 2025 में बारेसी के फेफड़े में गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) निकालने के लिए सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनका इम्यूनोथेरेपी से इलाज चल रहा था।
उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति इस वर्ष फरवरी में मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में रही थी, जहां उन्होंने पूर्व इंटर मिलान खिलाड़ी ज्यूसेपे बर्गोमी के साथ सैन सिरो स्टेडियम में ओलंपिक मशाल लेकर प्रवेश किया था।

एसी मिलान कहा, ‘‘फ्रांको बारेसी क्लब की आत्मा और पहचान थे। उनका उदाहरण, ईमानदारी और समर्पण हमेशा क्लब की संस्कृति का हिस्सा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनकी प्रतिष्ठित छह नंबर वाली जर्सी।’’ बारेसी ने पूरे 20 वर्ष के पेशेवर करियर में सिर्फ एसी मिलान के लिए खेला।
महज 17 साल की उम्र में एसी मिलान से जुड़ने वाले बारेसी ने इस क्लब के लिए 700 से अधिक मैच खेले और 1980 तथा 1990 के दशक में क्लब को विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एसी मिलान ने 1997 में संन्यास लेने पर उनके सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया, जो इटली के फुटबॉल में अपनी तरह का पहला फैसला था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
