क्रिकेटर विप्रज निगम को सीएएल ने किया सम्मानित, कोच सरवर नवाब का भी हुआ सम्मान
लखनऊ। भारत - श्रीलंका के बीच होने वाले एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए नेट गेन्दबाज़ के रूप में चुने गए लखनऊ के विप्रज निगम का क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) एवं बीबीडी ग्रुप ने रविवार को सम्मान किया। मुख्य अतिथि सीएएल…

लखनऊ। भारत - श्रीलंका के बीच होने वाले एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए नेट गेन्दबाज़ के रूप में चुने गए लखनऊ के विप्रज निगम का क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) एवं बीबीडी ग्रुप ने रविवार को सम्मान किया।
मुख्य अतिथि सीएएल उपाध्यक्ष एवं बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने उपहार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लखनऊ क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यहाँ के खिलाडियों की टीम इंडिया तक पहुँच हो गई है।
इस मौके पर विराज सागर दास ने कहा कि विप्रज निगम की इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उनकी यह उपलब्धि उभरते हुए खिलाडियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। वह जल्द ही अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में एक चमकते सितारे बनेंगे।
विप्रज ने कहा कि जब अपने घर में सम्मान होता है तो उसकी अनुभूति अलग होती है। मेरे लिए यह एक बेहद भावुक लम्हा है। आने वाला समय मेरे लिए चुनौती भरा है। यह सम्मान मुझे भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
केएम खलीक ने कहा कि विप्रज की यह उपलब्धि नये क्रिकेटरों के लिए मिसाल है। विप्रज के कोच सरवर नवाब ने भी अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर सीएएल के सचिव केएम खान, डायरेक्टर राकेश सिंह, संयुक्त सचिव नईम चिस्ती, तुषार सिन्हा, कमर हुसैन चंदू, सुमित गुप्ता, अरिफुल हसन, एसपी सिंह, अशर खालिद समेत कई हस्तियाँ मौजूद रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
