द इंडियन व्यू

ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा को सिंधु का खास संदेश, बोलीं- भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली 17 वर्षीय तन्वी शर्मा को बधाई दी। सिंधु ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और मेहनत करती…

Ragwendra P Singh
August 2, 2026
2 min read
ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा को सिंधु का खास संदेश, बोलीं- भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली 17 वर्षीय तन्वी शर्मा को बधाई दी। सिंधु ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और मेहनत करती रहो। मुझे तुम पर गर्व है।

तन्वी शर्मा ने रविवार को ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में वियतनाम की थुई लिन्ह गुयेन को 21-16, 21-16 से हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए पीवी सिंधु ने 'एक्स' पर लिखा, मुझे इस लड़की पर बेहद गर्व है। मैं कई वर्षों से कहती आ रही हूं कि तन्वी में एक बेहद खास खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं। प्रतिभा, शानदार शॉट्स खेलने की क्षमता और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने का साहस, उसमें सब कुछ है।

साभार : गूगल

सिंधु ने आगे कहा कि उसे केवल थोड़ी और स्थिरता और अनुभव की जरूरत थी और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब वह सब उसके खेल में दिखाई दे रहा है। तन्वी, यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत करती रहो, खुद पर विश्वास बनाए रखो और हमेशा बेहतर बनने की भूख बनाए रखो। तुम जैसे खिलाड़ियों के साथ भारतीय बैडमिंटन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने युवा तन्वी को बधाई और कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है। प्राधिकरण ने 'एक्स' पर लिखा, 17 साल की उम्र। निडर। जिसे कोई रोक न सके।

https://twitter.com/Pvsindhu1/status/2083781478992027916

इतिहास अब तन्वी शर्मा के नाम है। ताइपे ओपन 2026 में शानदार जीत के साथ, तन्वी इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई हैं और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300+ टाइटल जीतने वाली चौथी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी हैं।

https://twitter.com/Media_SAI/status/2083795831681859672

भारतीय खेल प्राधिकरण ने आगे कहा कि एक रिकॉर्ड-तोड़ जीत, एक चैंपियन वाली सोच और बहुत खास शुरुआत। भारतीय बैडमिंटन का भविष्य पहले से कहीं ज़्यादा उज्ज्वल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।