लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का सलाम, पीवी सिंधु को भी दी बधाई
पीएम मोदी ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम ने भारतीय टीम की इस जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।…

पीएम मोदी ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। मन की बात के 136वें एपिसोड में पीएम ने भारतीय टीम की इस जीत को बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता। यह एक ऐतिहासिक जीत है। हमारी टीम ने 270 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला जीता। हालांकि, बात सिर्फ इतनी सी नहीं है, लॉर्ड्स के इतिहास में यह महिलाओं का पहला टेस्ट था।
1983 में इसी मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। अब हमारी नारी शक्ति ने यहां पर देश का नाम रोशन किया है।' लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में पहली पारी में भारतीय टीम ने 285 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड 170 रन बनाकर ढेर हुई।

दूसरी इनिंग में भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर 341 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया था और इंग्लैंड के सामने 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन बनाकर सिमट गई थी।
भारत से क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के मैदान पर पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं, जबकि यास्तिका भाटिया इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनीं। यास्तिका ने 113 रनों की दमदार पारी खेली थी।
पीएम ने पीवी सिंधु को भी जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'पीवी सिंधु जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।' सिंधु ने यह खिताब अकाने यामागुची को फाइनल में 21-17, 21-17 से हराने के बाद अपने नाम किया। दो साल में यह सिंधु का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब भी रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
