द इंडियन व्यू

सचिन सिवाच का जीत से आगाज़, अब इंग्लैंड के मुक्केबाज से होगी टक्कर

स्टार भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए शनिवार को पुरुष 60 किलोग्राम भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया। टॉप्स कोर समूह के खिलाड़ी सचिन ने कनाडा…

Ragwendra P Singh
July 25, 2026
1 min read
सचिन सिवाच का जीत से आगाज़, अब इंग्लैंड के मुक्केबाज से होगी टक्कर

स्टार भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए शनिवार को पुरुष 60 किलोग्राम भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया। टॉप्स कोर समूह के खिलाड़ी सचिन ने कनाडा के केओमा अल-अहमादीह को 4-1 के विभाजित फैसले (स्प्लिट डिसीजन) से हराया।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंतिम राउंड में कनाडाई मुक्केबाज ने जोरदार वापसी की और तीन जजों से 10 अंक हासिल किए, जबकि सचिन को दो जजों ने 10 अंक दिए। पूरे मुकाबले के आधार पर चार जजों ने 29-28, 30-27, 29-28 और 29-28 के स्कोर से सचिन को विजेता घोषित किया।

एक जज ने 29-28 के अंतर से कनाडाई मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। इस जीत के साथ सचिन ने अंतिम-16 में जगह बना ली है, जहां उनका सामना इंग्लैंड के विलियम हेविट से होगा। यह मुकाबला 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले का विजेता क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगा।

@Media_SAI

विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल के स्वर्ण पदक विजेता सचिन से राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत को पदक की उम्मीदें हैं और उन्होंने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।