दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप : लखनऊ के छह खिलाड़ी भारतीय टीम में
लखनऊ। लखनऊ के छह कराटे खिलाड़ी बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में देश की ओर से पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।…

लखनऊ। लखनऊ के छह कराटे खिलाड़ी बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में देश की ओर से पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।
वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन द्वारा 15 से 19 जुलाई 2026 तक 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप और द्वितीय अंडर-14 दक्षिण एशिया कराटे कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुकाबलों की शुरुआत 16 जुलाई से होगी।
चैंपियनशिप में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा, तन्मय पटेल बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं आद्या चौहान बालिका सब जूनियर कुमिते (55 किग्रा से अधिक) में और श्रेष्ठ श्रीवास्तव बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
श्रेष्ठ श्रीवास्तव इससे पहले वर्ष 2023 में फुजैरा में आयोजित डब्ल्यूकेएफ यूथ कराटे लीग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि अन्य पांच खिलाड़ी पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।
लखनऊ के खिलाड़ियों के भारतीय कराटे टीम में चयन पर कराटे एसोसिएशन ऑफ़ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी एवं महासचिव जसपाल सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा पदक जीतकर लौटेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
