ये 5 चीजें करने वाला इंसान हमेशा रहता है दुखी
हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. इसमें भगवान विष्णु की भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया है. शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद इसे पढ़ा जाता है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से…

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है. इसमें भगवान विष्णु की भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया है. शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की मौत के बाद इसे पढ़ा जाता है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया है कि व्यक्ति की कुछ गलतियां सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती हैं. वहीं हिंदू धर्म ग्रंथों में 18 पुराणों का वर्णन किया गया है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया गया. इसमें बताया गया है कि व्यक्ति की कुछ गलतियां उनके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देती है.
धन पर ना करें घमंड
गरुड़ पुराण के मुताबिक, व्यक्ति को अपने धन पर घमंड नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर अंहकार का जन्म होता है इससे उसकी बौद्धिक क्षमता कम होती जाती है. और वह दूसरों का अपमान करने लगता है. किसी भी व्यक्ति को नीचा दिखाना या अपमान करना गरुड़ पुराण में पाप बताया गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, धन पर घमंड करने वाले व्यक्ति से लक्ष्मी नाराज हो जाती है. और ऐसे लोगों का धन नष्ट होने लगता है.
लालच करना
गरुड़ पुराण के अनुसार, दूसरे का धन देखकर लालच करने वाला व्यक्ति का जीवन कभी सुखी नहीं रह सकता है. धन का लालच करना या दूसरों के धन को प्राप्त करने की कोशिश करना व्यक्ति को इस जीवन के अलावा अगले जीवन में भी संतुष्ट नहीं करता है.
दूसरों को अपमानित करना
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि दूसरों को नीचा दिखाना और अपमानित करना सबसे बड़ा पाप है. इसमें कहा गया है कि निंदा करते समय व्यक्ति बहुत खुश होता है परन्तु वास्तव में वह यह करके अपन समय बर्बाद करता है. दूसरों को नीचा दिखाने वाला व्यक्ति कभी खुश नहीं रह सकता है.
रात में दही खाना
गरुड़ पुराण में रात को दही खाने या उसका किसी रूप में सेवन न करने के लिए कहा गया है. इसके अनुसार रात में दही का सेवन करने से स्वास्थ्य गिरता है. व्यक्ति को शारीरिक कष्ट होता है.
गंदे कपड़े पहनना
गरुड़ पुराण में गंदे वस्त्र पहने के लिए मना किया गया है. इसमें कहा गया है कि व्यक्ति को हमेशा साफ़-सुथरा कपड़ा पहनना चाहिए. गंदे कपडे पहनने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता. गंदे कपड़े को दरिद्रता का प्रतीक माना गया है. Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
