द इंडियन व्यू

लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम घोषित

आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम इस बार भी चुनौती पेश करेगी।

Prakhar
October 26, 2026
1 min read
लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम घोषित

लखनऊ। आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम इस बार भी चुनौती पेश करेगी।

झांसी में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित टूर्नामेंट के लिए 12 सदस्यीय लखनऊ मंडल टीम का चयन सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के बाद किया गया।

लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. सुमंत पांडेय ने टीम में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। लखनऊ मंडल टीम ने पिछले सत्र में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। यह सूचना केडी सिंह बाबू स्टेडियम में तैनात राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद तौहीद ने दी।

लखनऊ मंडल टीम

शिवानी भारती, शिवानी वर्मा, सौम्या श्रीवास्तव, माही शर्मा, डॉली यादव, लक्ष्मी, आरुषी, सुकृति पांडेय, सखी, मिग्रा, निशा खान (सभी लखनऊ), सौम्या चौरसिया (लखीमपुर)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बीकेटी इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज का बालिका टीमों ने सोमवार से शुरू हुई जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में प्रवेश किया।

उत्तर प्रदेश के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज उलटफेर के साथ दूसरे दौर में

उत्तर प्रदेश के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

रवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थान

लखनऊ के रवि शंकर ने केबी महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।