द इंडियन व्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चली भारतीय टीम, अंडर-15 वर्ल्ड कप में मिली हार

फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप एंड फेस्टिवल अजरबैजान 2026 के क्वार्टर फाइनल (81वें से 88वें स्थान के लिए) में भारत को अफगानिस्तान के हाथों 1-2 से हार मिली। यह मुकाबला गुरुवार को बाकू के होवसन कॉम्पिटिशन कॉम्प्लेक्स (पिच 1ए) में खेला गया।

Prakhar
October 29, 2026
2 min read
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चली भारतीय टीम, अंडर-15 वर्ल्ड कप में मिली हार

फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप एंड फेस्टिवल अजरबैजान 2026 के क्वार्टर फाइनल (81वें से 88वें स्थान के लिए) में भारत को अफगानिस्तान के हाथों 1-2 से हार मिली। यह मुकाबला गुरुवार को बाकू के होवसन कॉम्पिटिशन कॉम्प्लेक्स (पिच 1ए) में खेला गया।

भारत ने शुरुआत में कुछ मौके बनाए, लेकिन इसके बावजूद मैच में पिछड़ गया। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद मुस्तफा (15वें मिनट) और शहजादा सुल्तानी (27वें मिनट) ने गोल दागे। दूसरे हाफ में निबास मीतेई वाहेंगबम ने एक गोल करके अंतर कम किया, लेकिन भारत बराबरी का गोल नहीं कर सका।

आक्रामक शुरुआत करते हुए भारत छठे मिनट में ही गोल करने के करीब पहुंच गया था। बाईं तरफ से आर. लालरेमरुआतफेला के दिए गए लो-क्रॉस को अफगानिस्तान के गोलकीपर ठीक से पकड़ नहीं पाए, लेकिन विक्टर लालवमपुइया समय रहते प्रतिक्रिया नहीं दे सके।

इसके बाद गेंद वापस लालरेमरुआतफेला के पास पहुंची, जिन्होंने बाएं पैर से शॉट मारा, जिसे गोलकीपर ने डाइव लगाकर बचा लिया।

तीन मिनट बाद, निबास ने लालवमपुइया की तरफ एक 'थ्रू बॉल' बढ़ाई, लेकिन इससे पहले कि भारतीय फॉरवर्ड गेंद तक पहुंच पाते, अफगानिस्तान के गोलकीपर अपनी लाइन से बाहर आकर गेंद को पकड़ लिया।

हालांकि, खेल के प्रवाह के विपरीत अफगानिस्तान ने पहला गोल कर दिया। सुल्तानी ने बाईं ओर से एक क्रॉस दिया, जिस पर मुस्तफा ने बिरजीत सिंह अमॉम की मार्किंग से बचते हुए दाएं पैर से वॉली लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

27वें मिनट में डिफेंसिव गलती के कारण भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं। खैर मोहम्मद नजारी के दबाव में, नारा मीतेई लौशमबम ने एक गलत पास दिया, जिसे सुल्तानी ने इंटरसेप्ट कर लिया। इसके बाद अफगान फॉरवर्ड ने भारतीय डिफेंडरों को छकाते हुए नियर पोस्ट की तरफ नेट के ऊपरी हिस्से में एक जोरदार शॉट मारा।

भारत ने काउंटर-अटैक के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन कॉर्नर और सेट-पीस मौकों को गोल में बदलने में संघर्ष करना पड़ा।

उनकी मेहनत 37वें मिनट में रंग लाई, जब लालरेमरुआतफेला ने बॉक्स के अंदर एक लंबी गेंद को कंट्रोल किया और उसे निबास की तरफ बढ़ाया, जिन्होंने गोल करके अंतर को कम कर दिया।

मैच के अंतिम क्षणों में भारत ने बराबरी का गोल करने की कोशिश की, लेकिन अफगानिस्तान ने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

हायलो ओपन में सिंधु और अनमोल का जलवा, मालविका बंसोड़ टूर्नामेंट से बाहर

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हायलो ओपन 2026 के महिला एकल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

फ्रेंच और अमेरिकी ओपन के बाद ज्वेरेव की बड़ी उपलब्धि, अब बनेंगे नंबर-1

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने वियना ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना पक्का कर लिया है।

खराब रोशनी ने छीनी उत्तर प्रदेश से जीत, पुडुचेरी के खिलाफ मैच ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए में पुडुचेरी के खिलाफ मैच में जीत की दहलीज पर खड़ा उत्तर प्रदेश खराब रोशनी के चलते विजय से चूक गया और पुडुचेरी से ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुआ।

विक्टर लालावमपुइया के चार गोल भी नहीं दिला सके जीत, पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत

विक्टर लालावमपुइया के चार गोल से शानदार वापसी करने वाला भारत फीफा अंडर-15 विश्व कप एवं फुटबॉल महोत्सव में गुरुवार को 85वें और 88वें स्थान के लिए खेले गए मैच में कजाकिस्तान से पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हार गया।