टेस्ट चैंपियनशिप से फ्रेंचाइजी लीग तक, आईसीसी के एजेंडे में कई बड़े मुद्दे
आईसीसी की बुधवार से यहां शुरू हुई बोर्ड की बैठकों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027-29 और 2029-31 चक्रों के लिए मैचों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 2028-35 के बीच पुरुषों की प्रतियोगिताओं को मंजूरी के लिए भी पेश किया जाएगा।

आईसीसी की बुधवार से यहां शुरू हुई बोर्ड की बैठकों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027-29 और 2029-31 चक्रों के लिए मैचों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 2028-35 के बीच पुरुषों की प्रतियोगिताओं को मंजूरी के लिए भी पेश किया जाएगा।
आईसीसी की बैठकें चार दिन तक चलेंगी जिसमें विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की आठ समितियों की बैठक होंगी। बुधवार से लेकर 15 नवंबर तक चलने वाली 2026 की बैठकों के अंतिम चरण में दुनिया भर से आईसीसी बोर्ड और समिति के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘इन बैठकों में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 2027-29 और 2029-31 चक्रों के लिए मुकाबलों का प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 2028-35 के लिए आईसीसी की सभी प्रमुख पुरुष प्रतियोगिताओं के लिए समय-सीमा (विंडो) को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।’’
इन बैठकों में ‘फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप' और ‘गवर्नेंस रिव्यू कमटी’ से मिलने वाली शुरुआती प्रतिक्रियाओं पर भी चर्चा होगी जिनका गठन इस वर्ष जुलाई में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में किया गया था।
आईसीसी ने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप का उद्देश्य आईसीसी के मौजूदा नियमों और ढांचे को बेहतर बनाना है, जिससे कि फ्रेंचाइजी लीगों की बढ़ती संख्या से पैदा होने वाली नई चुनौतियों का सामना किया जा सके और इससे निपटने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को अधिक सुरक्षित व मजबूत बनाया जा सके।’’
आईसीसी की ‘गवर्नेंस रिव्यू कमेटी’ को आईसीसी के कामकाज की गहन समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और यह समिति अपनी शुरुआती सिफारिशें पेश करेगी। अफगानिस्तान की शरणार्थी महिला क्रिकेटरों के लिए गठित कार्यबल इससे जुड़े कार्यक्रम के आगे की गतिविधियों के बारे में आईसीसी बोर्ड के सामने अपनी सिफारिश से पेश करेगा।
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘‘आईसीसी बोर्ड और समिति की बैठकें खेल के वैश्विक शासी निकाय के रूप में आईसीसी की ताकत को दर्शाती हैं। दुनिया भर के सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का एक साथ बैठक करना हमारे खेल की भविष्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।’’
सम्बंधित ख़बरें
सुहैल के गोल से चमकी टीम इंडिया, मालदीव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
हॉकी इंडिया में प्रशासनिक घमासान, हाईकोर्ट के बाद एफआईएच ने भी उठाए सवाल
भारतीय हॉकी के प्रशासनिक ढांचे में चल रहा विवाद अब अदालत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव और ओडिशा की राज्य इकाई की सदस्यता को लेकर उठे विवाद के बीच उड़ीसा हाईकोर्ट ने महासंघ की चुनाव प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
आईपीएल 2027 के लिए मुंबई और पंजाब में बड़ी डील, हार्दिक-अर्शदीप की अदला-बदली
आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेट करीब आ चुकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ी ट्रेड देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस ने धाकड़ ऑलराउंडर और अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को जाने देने का फैसला किया है।
अंडर-23 से सीनियर टीम तक हनमते का सफर, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में मिली जगह
स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लालरिनलियाना हनमते को न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 और 15 नवंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैचों के लिए भारतीय सीनियर पुरुष टीम में शामिल किया गया है।
