आदर्श-माधव के शतकों से यूपी ने बनाई 100 रन की बढ़त, रिंकू सिंह रहे फ्लॉप
कानपूर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश ने आदर्श सिंह और माधव कौशिक की शतकीय पारी साथ ही कप्तान आर्यन जुयाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर बड़ोदा के खिलाफ पहली पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 455 रन बना लिए हैं और इस टीम को 100 रन की बढ़त मिली।

कानपूर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश ने आदर्श सिंह और माधव कौशिक की शतकीय पारी साथ ही कप्तान आर्यन जुयाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर बड़ोदा के खिलाफ पहली पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 455 रन बना लिए हैं और इस टीम को 100 रन की बढ़त मिली।
यूपी से टीम का स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और करन शर्मा का बल्ला नहीं चला। इस मुकाबले में बड़ोदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर इस टीम ने ओपनर ध्रुव पटेल की 124 रन की शतकीय पारी साथ ही मनन सोलंकी की 50 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 355 रन बनाए।
बड़ोदा के लिए पहली पारी में शाश्वत रावत ने 47 रन जबकि मितेश पटेल ने भी 49 रन बनाए। यूपी के लिए पहली पारी में ओपनर आदर्श सिंह ने 3 छक्के और 17 चौकों से 162 रन बनाए तो वहीं माधव कौशिक ने 137 रन की पारी एक छक्का और 15 चौकों से बनाए।
इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 541 गेंदों पर 309 रन की शानदार साझेदारी भी हुई। नंबर 3 पर बैटिंग करने आए कप्तान आर्यन जुयाल ने भी एक छक्का और 5 चौकों से 67 रन की पारी खेली।
यूपी की स्थिति और मजबूत हो जाती अगर रिंकू सिंह और करन शर्मा चल जाते, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह ने 23 रन की पारी खेली जबकि करन शर्मा ने 10 रन बनाए।
इसके अलावा सिद्धार्थ यादव ने 2 रन की पारी खेली तो वहीं प्रशांत वीर ने 14 रन की पारी खेली। यश दयाल ने 10 रन का योगदान दिया।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शिवम मावी क्रीज पर 13 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं उनका साथ कार्तिक यादव दे रहे हैं जो अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को बड़ा झटका, लंबे समय तक रहेंगे क्रिकेट से दूर
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के लिए चोट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दाएं घुटने की समस्या दोबारा उभरने के कारण उन्हें सर्जरी करानी होगी। इस वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। बेथेल की चोट का असर न केवल इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय योजनाओं पर पड़ा है, बल्कि उनका आईपीएल 2027 में खेलने का सपना भी टूट गया है।
खेल लीग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी, मंत्रालय ने गठित की समिति
खेल मंत्रालय ने भारत में ‘पेशेवर रूप से प्रबंधित और आर्थिक रूप से टिकाऊ’ खेल लीग पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए बुधवार को 14 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें बीसीसीआई के सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन भी शामिल हैं।
डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती, गिल की कप्तानी की होगी परीक्षा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यहां की हवादार और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिसमें कप्तान शुभमन गिल की रणनीतिक सूझबूझ और दबाव झेलने की क्षमता की भी परीक्षा होगी।
मैग्नस कार्लसन ने बीच मुकाबले छोड़ा क्लासिकल गेम, बिबिसारा को मिले पूरे अंक
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप टूर पायलट में उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कजाकिस्तान की ग्रैंडमास्टर बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ दो दिवसीय मुकाबले के पहले चरण में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अपना फास्ट क्लासिक गेम नहीं खेला।
