द इंडियन व्यू

बीकेटी इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज का बालिका टीमों ने सोमवार से शुरू हुई जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में प्रवेश किया।

Prakhar
October 26, 2026
1 min read
बीकेटी इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज और सेठ एमआर जयपुरिया कालेज का बालिका टीमों ने सोमवार से शुरू हुई जिला जूनियर खो-खो के बालिका वर्ग के सेमीफाइल में प्रवेश किया।

इनके साथ सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज और सेंट्रल अकादमी की टीमों ने भी अंतिम चार में प्रवेश पक्का किया है। बालक वर्ग में बक्शी का तालाब (बीकेटी) इंटर कालेज की टीम ने दोनों लीग मैच जीते हैं।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला खो खो संघ की दो दिवसीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लीग मुकाबले में बीकेटी इंटर कालेज ने सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज को पांच अंक (20-15) और सेठ एमआर जयपुरिया इंटर कालेज को दस अंक से हराया।

सेंट्रल अकादमी ने सेठ एमआर जयपुरिया कालेज ने सात अंक (17-10) और सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज ने जयपुरिया को 16 अंक से हराया।

बालिका वर्ग में बीकेटी इंटर कालेज ने चिल्ड्रेन अकादमी को 17 अंक से, जयपुरिया इंटर कालेज ने सेंट्रल अकादमी को छह अंक से और सेंट सेंट जेवीयर्स इंटर कालेज ने सेंट्रल अकादमी को सात अंक से पराजित किया।

इससे पहले मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज, फादर डोमिनिक पिंटो ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज उलटफेर के साथ दूसरे दौर में

उत्तर प्रदेश के आर्यज पांडेय और मोहम्मद आरिज ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

रवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थान

लखनऊ के रवि शंकर ने केबी महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।