द इंडियन व्यू

हॉकी झारखंड चुनाव: भोलानाथ सिंह फिर अध्यक्ष, मनोज प्रसाद महासचिव चुने गए

विवादों से घिरे हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष बन गए हैं जबकि मनोज कुमार प्रसाद महासचिव के पद पर चुने गए हैं। ये चुनाव रांची में रविवार को हुए। हॉकी इंडिया महानिदेशक आर के श्रीवास्तव ने…

Ragwendra P Singh
July 20, 2026
2 min read
हॉकी झारखंड चुनाव: भोलानाथ सिंह फिर अध्यक्ष, मनोज प्रसाद महासचिव चुने गए

विवादों से घिरे हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष बन गए हैं जबकि मनोज कुमार प्रसाद महासचिव के पद पर चुने गए हैं। ये चुनाव रांची में रविवार को हुए। हॉकी इंडिया महानिदेशक आर के श्रीवास्तव ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,‘‘ हॉकी इंडिया ने 2026-2030 के लिये 19 जुलाई को हॉकी झारखंड की कार्यकारी समिति के चुनाव के नतीजे की घोषणा वाला फॉर्म 9 प्राप्त कर लिया है। हॉकी इंडिया हॉकी झारखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देती है।

हॉकी झारखंड चुनाव विवादों से घिरे रहे चूंकि भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, राष्ट्रीय चयनकर्ता और हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की सदस्य असुंथा लाकड़ा ने महिला हॉकी खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न, धमकी और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर बदले की कार्रवाई के आरोप लगाये हैं। उन्होंने भोलानाथ सिंह पर भी उन्हें धमकाने के आरोप लगाये हैं।

साभार : गूगल

असुंथा ने खेल मंत्रालय से मामले में दखल का अनुरोध किया था जिसके बाद मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को तटस्थ जांच कराने के निर्देश दिये हैं। इस बीच हॉकी इंडिया के आचार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) राघवेंद्र कुमार ने झारखंड की खिलाड़ी अलबेला रानी टोप्पो की शिकायत पर लाकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसे लाकड़ा ने ‘बदले की कार्रवाई’ बताया है।

चुनाव के दिन ही पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्नो, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त सुमराइ टेटे, बीरेंद्र लाकड़ा समेत झारखंड के कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने लाकड़ा के समर्थन में भोलानाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।