हैंडबॉल खिलाड़ियों द्वारा आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जिला हैंडबॉल संघ लखनऊ की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर 19 पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। हैंडबॉल के समस्त सीनियर एवम जूनियर…

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जिला हैंडबॉल संघ लखनऊ की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर 19 पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हैंडबॉल के समस्त सीनियर एवम जूनियर खिलाड़ियों के सहयोग से आयोजित भंडारे के दौरान लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण की शुरुआत की।

वहीं देर शाम तक चले भंडारे में भारी संख्या में भक्तजन पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,

उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, जिला हैंडबॉल संघ लखनऊ के सचिव डा.सुमंत कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारीगण और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद (राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) व खिलाड़ियों ने प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया।

सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
