द इंडियन व्यू

हर्षित राणा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हर्षित राणा इंडिया ए की टीम का हिस्सा थे। जिसने इंग्लैंड लायंस के…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
हर्षित राणा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हर्षित राणा इंडिया ए की टीम का हिस्सा थे। जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम के साथ बेकेनहैम में इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच खेला, जिसके बाद इंडिया ए के खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं।

© AFP

हालांकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें इंडिया ए स्क्वॉड से रुकने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 20 जून को लीड्स में शुरू होगा। पारंपरिक रूप से लीड्स की पिच से स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है, जिसके कारण पहले टेस्ट में भारतीय टीम पांच गेंदबाजी विकल्प के साथ उतर सकती है।

भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और अर्शदीप हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह शायद इंग्लैंड दौरे पर सभी मैचों के लिए उपलब्ध ना हो, ऐसे में हर्षित राणा को विकल्प के रूप में टीम में जोड़ा गया है। हर्षित राणा मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं।

हर्षित राणा ने हाल ही में इंडिया ए की ओर से खेला था। उन्होंने पहले अनाधिकृत टेस्ट में 27 ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट लिया था।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।