द इंडियन व्यू

स्मिथ की चोट से ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किल, फाइनल में हार का खतरा

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चोटिल हो गए। उनकी दाईं छोटी उंगली में चोट लगी। उन्होंने लॉर्ड्स में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
स्मिथ की चोट से ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किल, फाइनल में हार का खतरा

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चोटिल हो गए। उनकी दाईं छोटी उंगली में चोट लगी। उन्होंने लॉर्ड्स में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में लेकिन घायल हो गए।

साभार : गूगल

वह उस वक्त पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। स्मिथ की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। उनके स्थान पर सैम कॉन्स्टास सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। स्मिथ उंगली में फ्रैक्चर के कारणफाइनल से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया शनिवार को हार की दहलीज पर खड़ी है।

दक्षिण अफ्रीका को 27 साल में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ''स्टीव स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के दौरान स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग करते समय दाहिनी छोटी उंगली में कम्पाउंड डिस्लोकेशन का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर उन्हें देखा और एक्स-रे और आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।" बता दें कि फाइनल में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षक तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे।

मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गई और वह बुरी तरह दर्द में कराहते हुए दिखे। उन्होंने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 13 रनों का योगदान दिया था।

दक्षिण अफ्रीका 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम (नाबाद 102) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा (नाबाद 65) के साथ 143 रन की अटूट साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।