सूर्य देव को रोजाना चढ़ाते हैं जल, तो इन नियमों का करें पालन
हिंदू धर्म में सूर्य पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा लोग रोजाना सुबह नहाने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करते हैं। जो लोग सूर्य देव को रोजाना नियम से जल चढ़ाते हैं उन्हें कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता…

हिंदू धर्म में सूर्य पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा लोग रोजाना सुबह नहाने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करते हैं। जो लोग सूर्य देव को रोजाना नियम से जल चढ़ाते हैं उन्हें कभी कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। सूर्य देव को जल चढ़ाने के कुछ नियम है जिसके बारे में लोगों को पता होना चाहिए। सूर्य देव को 9 ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव के पूजन से जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आते हैं।
जल चढ़ाने का समय
सूर्य देव को जल चढ़ाने का समय पता होना चाहिए। सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट का समय जल चढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। आपको इस समय के दौरान ही सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। अगर आप रोजाना सूर्य देव को जल दे रहे हैं तो आपको यह समय तय कर लेना चाहिए।
तांबे के लोटे में जल
सूर्य देव को जल चढ़ा रहे हैं तो आपको रोजाना सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। अब आपको एक तांबे के लोटे में जल लेना है और जल में फूल, कुमकुम, अक्षत डालना है।
पूर्व दिशा
भगवान सूर्य को जल अर्पित कर रहे हैं तो आपको पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके खड़े रहना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे सूर्य देव के चरणों में जल गिरा कर मनोकामना मांगनी चाहिए।
सूर्य मंत्र
सूर्य देव को जल चढ़ा रहे हैं तो इस दौरान आपके मन ही मन मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। सूर्य देव के मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। आपको ओम सूर्य देवाय नमः का जाप करना है।
जल चढ़ाने के लाभ
अगर आप रोजाना नियम से सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं तो घर में सुख समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती है। शारीरिक रूप से निरोग रहते हैं और काम धंधे में आपको तरक्की मिलती है। जीवन में आने वाली रुकावटें दूर हो जाती है और मुसीबत से सामना करने की क्षमता मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
