द इंडियन व्यू

सीएम योगी बुधवार को 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, किसानों को देंगे 215 करोड़ की आर्थिक मदद

Poonam Kumari
November 11, 2026
1 min read
सीएम योगी बुधवार को 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, किसानों को देंगे 215 करोड़ की आर्थिक मदद

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा समारोह; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी सहायता राशि

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (11 नवंबर) को युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात देंगे। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीएम योगी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

इसके साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर उपस्थित रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें