सावन का तीसरा सोमवार है काफी खास
आज 28 जुलाई का दिन धार्मिक में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज एक साथ तीन त्योहार हैं. आज सावन महीने का तीसरे सोमवार का व्रत किया जाएगा. इसके साथ ही सावन महीने की मासिक विनायकी चतुर्थी का व्रत और अंदल जयंती भी है. वहीं आज…

आज 28 जुलाई का दिन धार्मिक में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज एक साथ तीन त्योहार हैं. आज सावन महीने का तीसरे सोमवार का व्रत किया जाएगा. इसके साथ ही सावन महीने की मासिक विनायकी चतुर्थी का व्रत और अंदल जयंती भी है. वहीं आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं. जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज के दिन विशेष उपाय करने का विधान है. आइए आपको बताते हैं कि आज कौन से शुभ योग बन रहे हैं और कौन से उपाय करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा.
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 07 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 09 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक.
करें ये उपाय
देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. इसके बाद बाबा से अपनी कामना कहें. इस उपाय को करने से साध की हर मनोकामना पूरी होती है.
अविवाहित जातक शीघ्र विवाह और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर घी अर्पित करें. आसान शब्दों में कहें तो घी से भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके बाद शुद्ध जल या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें.
अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन के तीसरे सोमवार पर पारद शिवलिंग घर ले आएं. इसके बाद भक्ति भाव से पारद शिवलिंग की पूजा करें. इस उपाय को करने से वास्तु दोष से संबंधित सभी परेशानी दूर हो जाती है.
शनिदेव की कृपा पाने के लिए सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस उपाय को करने से राहु और केतु की बाधा भी दूर होती है.
सावन माह के तीसरे सोमवार पर विधि-विधान से देवों के देव महादेव की पूजा करें. वहीं, पूजा के बाद जथा शक्ति तथा भक्ति भाव से गरीबों के मध्य अन्न, जल, धन और वस्त्र का दान करें. इस उपाय को करने से अन्न-धन की कमी दूर हो जाती है.Read More
सम्बंधित ख़बरें
सनातन आस्था पर शातिराना दुष्प्रचार
संजय सक्सेना,लखनऊ: सोशल मीडिया पर एक गिरोह व्यवस्थित ढंग से हिंदू आस्था को निशाना बना रहा है। देवी-देवताओं और मंदिरों को लेकर विषैला प्रचार फैलाया जा रहा है। एक डेढ़ मिनट का वीडियो वायरल कर यह साबित करने की कोशिश की जा…
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी…
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण तिथि है जिसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं और पूरी दुनिया का कार्यभार संभालते हैं. इसके अलावा एक बार फिर…
छठ पर्व पर महिलाएं आखिर क्यों नाक से लेकर मांग तक भरती है सिंदूर
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिनों का आध्यात्मिक त्योहार है. इस दौरान भक्त सूर्य की उपासना करते हैं जिसमें डूबते और उगसे सूरज को अर्घ्य दिया जाता है. यह त्योहार कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि…
