सानिया मिर्जा : टेनिस के बाद पिकलबॉल से नया जुड़ाव और जीवन का संतुलन
टेनिस को अलविदा कहने वाली दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट के बाद की लाइफ के बारे में बात की। प्रोफेशनल टेनिस से भले ही वे दूरी बना चुकी हैं, लेकिन खेल की दुनिया से अभी भी दूर नहीं हैं। इस समय उनका नया…

टेनिस को अलविदा कहने वाली दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट के बाद की लाइफ के बारे में बात की। प्रोफेशनल टेनिस से भले ही वे दूरी बना चुकी हैं, लेकिन खेल की दुनिया से अभी भी दूर नहीं हैं। इस समय उनका नया प्यार पिकलबॉल है।

सानिया ने कहा कि वह अभी भी प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इकोसिस्टम से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि टेनिस की तुलना में पिकलबॉल उनके शरीर के लिए हल्का है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पोस्ट रिटायरमेंट जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने खेलों में एक नया जुनून खोज लिया है और एक मां के रूप में अपने पेशेवर जीवन को संतुलित करने की चुनौतियों का सामना कर रही हैं।
2023 में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाली सानिया मिर्जा ने कहा, "पूरा जीवन बैलेंस करने के ऊपर है। जब मैं खेलती थी, तब भी संतुलन था। और अब, मुझे एक संतुलन खोजने की जरूरत है, और जाहिर है, एक कामकाजी महिला, एक उद्यमी और एक फुल टाइम मां होने के नाते, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा संतुलन है जिसे आपको बस खोजने की जरूरत है, लेकिन आपको बस अपने समय का सही मैनेजमेंट करना है।"
38 वर्षीय सानिया ने आगे कहा, "आप बस अपने आस-पास एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम रखने की कोशिश करते हैं, और आप इसे संतुलित करते हैं, और आप बस समय को यथासंभव अलग-अलग हिस्सों में बांटने की कोशिश करते हैं। और हाँ, रिटायर होने के बाद भी, मेरा मतलब है, मैं हमेशा टेनिस से जुड़ा रही हूं। मैं WPL के साथ क्रिकेट की दुनिया से भी जुड़ी थी और अब, मैं पिकलबॉल का हिस्सा हूं।"
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
