साइकिलिस्टों ने दिया साइकिलिंग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश
लखनऊ। साइकिलिंग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष साइकिलिंग रैली का आयोजन सोमवार को लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन एवं पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त…

लखनऊ। साइकिलिंग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष साइकिलिंग रैली का आयोजन सोमवार को लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन एवं पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ में हुई रैली, 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने लिया हिस्सा
गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे से शुरू हुई इस रैली में शहर के छह प्रमुख साइकिलिंग क्लबों के सदस्यों सहित 100 से अधिक साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की शुरुआत डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन व महासचिव पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन) ने केक काटकर की।

रैली 1090 चौराहे से होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, हजरतगंज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और फिर वापसी करते हुए जनेश्वर मिश्रा पार्क पर पूरी हुई। डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी साधन है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम चार दिन साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। वहीं लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव अनुराग बाजपेयी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शहर में साइकिलिंग को एक स्थायी और हरित परिवहन के रूप में प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस आयोजन में लखनऊ साइकिलिंग एसोसिएशन सहित पेडलयात्री साइकिलिंग एसोसिएशन, साइक्लोपीडिया, पैदल पुशर, पैडल प्रो व भवानी साइक्लिंग क्लबों के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की। वहीं इस दौरान मुख्य रुप से उपस्थित लोगों में अमन बाजपेयी, संजय अग्रवाल, अरुण मौर्य, संदीप जोशी, अशोक, अंकित गुप्ता, सुजाता पॉल, डॉ. प्रभात रंजन, प्रभात यादव के नाम भी शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
