द इंडियन व्यू

सलोनी के 12 गोलों से राउंडग्लास ने बनाया नया कीर्तिमान, 41-0 से जीता मुकाबला

ग्वालियर : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी की लड़कियों ने सोमवार को इतिहास रचते हुए चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोनएएवंबी) में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से करारी शिकस्त दी। मध्य प्रदेश के…

Ragwendra P Singh
July 27, 2026
2 min read
सलोनी के 12 गोलों से राउंडग्लास ने बनाया नया कीर्तिमान, 41-0 से जीता मुकाबला

ग्वालियर : राउंड ग्लास हॉकी अकादमी की लड़कियों ने सोमवार को इतिहास रचते हुए चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 (ज़ोनएएवंबी) में तमिलनाडु हॉकी अकादमी को 41-0 से करारी शिकस्त दी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेले गए पूल-सी मुकाबले का यह परिणाम अब इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गया है। मैच की शुरुआत से ही राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पूरी तरह आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

टीम ने विपक्षी हाफ में लगातार दबाव बनाए रखा और शानदार फिनिशिंग का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर के अंत तक 8-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में टीम ने 11 और गोल दागे, जिससे हाफ टाइम तक स्कोर 19-0 हो गया। तीसरे क्वार्टर में राउंडग्लास ने 9 और गोल किए, जबकि अंतिम 15 मिनट में 13 गोल दागकर तमिलनाडु की रक्षापंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

दूसरी ओर, टीम ने अपने गोल पोस्ट की भी बेहतरीन सुरक्षा करते हुए मुकाबले में एक भी गोल नहीं खाने दिया। इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका सलोनी रहीं, जिन्होंने अकेले 12 गोल दागे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान रश्मीनकौर और हरमनजोतकौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-7 गोल किए।

रुकसाना ने 5 गोल का योगदान दिया, जबकि हरमनप्रीतकौर ने 4 गोल किए। इसके अलावादिया और मुस्कानगिल ने 2-2 गोल किए, जबकि अंजलि और मेहकदीपकौर ने 1-1 गोलकर टीम की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया।

इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ राउंडग्लास हॉकी अकादमी  ने बाकी टीमों को मजबूत संदेश दिया है और एक बार फिर अपने उत्कृष्ट ग्रास रूट खिलाड़ी विकास कार्यक्रम की गुणवत्ता को साबित किया है।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:
राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी 41 (सलोनी 12, रश्मीनकौर 7, हरमनजोतकौर 7, रुकसाना 5, हरमनप्रीतकौर 4, दिया 2, मुस्कानगिल 2, अंजलि 1, मेहकदीपकौर 1) ने तमिलनाडु हॉकी अकादमी 0 को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।