सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम का एशिया कप मिशन
एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज पांच सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी जिसके बाद गत चैम्पियन जापान और सिंगापुर से खेलना है। इसकी जानकारी हॉकी इंडिया ने दी। साभार : गूगल पिछली बार कांस्य पदक जीतने…

एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज पांच सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी जिसके बाद गत चैम्पियन जापान और सिंगापुर से खेलना है। इसकी जानकारी हॉकी इंडिया ने दी।

पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को पूल बी में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ जगह मिली। पूल ए में मेजबान चीन, कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपै हैं।
टूर्नामेंट चीन के हांगझोउ में पांच से 14 सितंबर तक होगा। इसके विजेता को 2026 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। भारत को छह सितंबर को जापान से खेलना है, आठ सितंबर को सिंगापुर से मुकाबला होगा।
भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा ,‘‘पूल बी में गत विजेता जापान के साथ होने से हमें अच्छी चुनौती मिलेगी और खुद को आंकने का मौका भी। हम चतुर और अनुशासित हॉकी खेलने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य विश्व कप में सीधे जगह बनाना है।’’ हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार में पहुंचेंगी जहां सभी को एक दूसरे से एक बार खेलना है। यहां से शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
