सर्वाधिक अंक के साथ अभिज्ञान और आभास बने चैंपियन
लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के मजबूत रेटिंग वाले युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्पार्क 64 ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु…

लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के मजबूत रेटिंग वाले युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्पार्क 64 ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप रेवेन रोस के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं में अंडर-6 में अभिनंदन जायसवाल (6 अंक), अंडर-8 में वीति मित्तल (6.5 अंक), अंडर-10 में अद्विक शुक्ला (6.5 अंक), अंडर-12 में अभिज्ञान कटियार (7 अंक), अंडर-14 में दक्ष मलिक और अभ्युदय राज सिंह (दोनों 5.5 अंक), अंडर-16 में शुभ श्रीवास्तव (6 अंक), अंडर-18 में आभास कुमार श्रीवास्तव (7 अंक) तथा अंडर-20 में सारांश शुक्ला (6 अंक) ने अपने-अपने वर्ग में सर्वोच्च अंक अर्जित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में अर्जुन अवार्डी निशानेबाज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की पूर्व कार्यकारी निदेशक रचना गोविल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस टूर्नामेंट में अद्विका और अर्चित तिवारी की भाई-बहन की जोड़ी, ओजस और सात्विक आनंद (प्रयागराज), अर्जुन गर्ग, दिवित पटेल, अथर्व सरीन शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, आराध्य अग्रवाल, रुद्रांश शुक्ला और अभिजय मिश्रा ने अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया। आयोजक संस्था रेवेन रोस ने बताया कि जल्द ही लखनऊ की सबसे बड़ी यूथ शतरंज लीग का आयोजन भी उनके द्वारा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
