द इंडियन व्यू

सरफराज खान का शतक : इंग्लैंड में भारत ए के लिए धमाकेदार प्रदर्शन

सरफराज खान ने इंग्लैंड में अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए शनिवार को बेकेनहैम में जारी इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच के दूसरे दिन भारत ए के लिए मुख्य भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा। साभार : गूगल इस खिलाड़ी…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read
सरफराज खान का शतक : इंग्लैंड में भारत ए के लिए धमाकेदार प्रदर्शन

सरफराज खान ने इंग्लैंड में अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए शनिवार को बेकेनहैम में जारी इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच के दूसरे दिन भारत ए के लिए मुख्य भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा।

साभार : गूगल

इस खिलाड़ी ने 76 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपने सात ओवर के स्पेल में एक भी विकेट नहीं चटका पाए। रिपोर्ट के अनुसार भारत ए ने दूसरे दिन भारत के 459 रनों के जवाब में 299/6 बोर्ड पर लगाए, जिसमें ईशान किशन 45 और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने अपने इस विस्फोटक शतक में 15 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।

अंत में उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया, ताकि अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सके। सरफराज के हालिया शतक ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा में इजाफा किया है, इसी के साथ उन्होंने 20 जून से शुरू हो रही 5 मैच की सीरीज में शामिल होने की दावेदारी ठोकी है।

इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अनाधिकारिक टेस्ट मैच में 92 रन बनाए थे। बता दें, सरफराज का नाम टीम इंडिया के मुख्य स्क्वॉड में नहीं है। इंडिया ए की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल पाए, वह मात्र दो रन बनाकर आउट हुए।

उन्हें मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से अपना शिकार बनाया और विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा। हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन (39) और साई सुदर्शन (38) - जो आगामी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं उन्होंने कुछ स्थिरता प्रदान की।

भारतीय गेंदबाजों में सिराज (2/86) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/41) ने 2-2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया जबकि नितीश कुमार रेड्डी को एक विकेट मिला।

हालांकि, भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्रभाव छोड़ने में विफल रहे, उन्होंने अपने सात ओवरों में 36 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। अर्शदीप सिंह (12 ओवरों में 0/52) भी विकेट के बिना खाली हाथ लौटे। बता दें, पहले दिन भारत के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।