द इंडियन व्यू

सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य

Poonam Kumari
October 31, 2026
2 min read
सरदार पटेल की जयंती पर बोले सीएम योगी, राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (31 अक्टूबर, 2026) को आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष' और 'भारत रत्न' सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और समस्त प्रदेशवासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई दी।

राष्ट्र प्रथम की भावना पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य 'राष्ट्र प्रथम' के भाव में निहित है। मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।

एकात्मता की रक्षा का आह्वान

सीएम योगी ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।

2017 से पहले की स्थिति पर हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना तथा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें