सचिन सिवाच का शानदार पंच, श्रीशंकर-लोकेश और स्वास्तिक ने भी किया कमाल
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। मुक्केबाज सचिन सिवाच ने सोमवार को पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब वह पदक से एक कदम दूर हैं। वहीं, एथलेटिक्स में…

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। मुक्केबाज सचिन सिवाच ने सोमवार को पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब वह पदक से एक कदम दूर हैं।
वहीं, एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर के साथ लोकेश ने भी पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि पैरा तैराकी में स्वास्तिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सचिन सिवाच ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो राउंड 4-1 के अंतर से अपने नाम किए। अंतिम राउंड में भी उन्होंने शानदार पंच लगाए और 4-1 के स्प्लिट फैसले से मुकाबला जीतकर अंतिम आठ में जगह बना ली।

इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ-32 में कनाडा के केओमा अल-अहमदिएह को 4-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। अब सचिन पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। एथलेटिक्स की पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली।
मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं लोकेश ने 7.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और सातवें स्थान पर रहते हुए शीर्ष-12 खिलाड़ियों में शामिल होकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में उतरेंगे।
पैरा तैराकी में स्वास्तिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा की दूसरी हीट में 1 मिनट 15.85 सेकंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया। दोनों हीट के संयुक्त परिणाम में वह आठवें स्थान पर रहे और शीर्ष-8 तैराकों में शामिल होकर फाइनल का टिकट कटाने में सफल रहे।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन देश के पदक अभियान को मजबूती दे रहा है और अब कई स्पर्धाओं में भारत की पदक उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
