द इंडियन व्यू

श्रेयस अय्यर की दोहरी फाइनल हार : टी20 मुंबई 2025 में फिर चूके 'अय्यर बॉयज़'

श्रेयस अय्यर को 10 दिनों को अंदर दूसरा फाइनल उस टाइम हारना पड़ा जब उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स टी20 मुंबई 2025 में खिताब के करीब पहुंचकर चूक गई। अय्यर को आईपीएल 2025 के फाइनल में 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के…

Ragwendra P Singh
June 13, 2025
2 min read
श्रेयस अय्यर की दोहरी फाइनल हार : टी20 मुंबई 2025 में फिर चूके 'अय्यर बॉयज़'

श्रेयस अय्यर को 10 दिनों को अंदर दूसरा फाइनल उस टाइम हारना पड़ा जब उनकी टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स टी20 मुंबई 2025 में खिताब के करीब पहुंचकर चूक गई। अय्यर को आईपीएल 2025 के फाइनल में 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था।

साभार : गूगल

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि यह काफी हेक्टिक है खास तौर पर जब आप हारते हैं, तो यह आपके दिमाग में बहुत चलता है। इसके अलावा उन्होंने टीम की हार का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनका कहना है कि यह पीठ में छूरा घोंपने जैसा होगा। श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “यह काफी हेक्टिक है (10 दिनों में दो फाइनल)।

खास तौर पर जब आप हारते हैं, तो यह आपके दिमाग में बहुत चलता है। जिस तरह से सभी लोग बड़ी संख्या में आए, वह देखने लायक था। पूरा स्टेडियम रोमांच से भरा हुआ था। आने और समर्थन करने के लिए (प्रशंसकों का) बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं करना चाहता।

कुल मिलाकर लड़कों ने अपने प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया। हमने फाइनल तक पहुंचने के दौरान सिर्फ एक गेम गंवाया। सिर्फ एक गेम, जिसमें आप किसी पर निशाना नहीं साध सकते - यह मूल रूप से पीठ में छुरा घोंपना है और मुझे यह पसंद नहीं है। हमने बहुत कुछ सीखा है।”

उन्होंने आगे कहा, “फाइनल हारने के बाद निराश होना आम बात है। इससे उन्हें दुख पहुंचता होगा। जब वे अगले साल वापस आएंगे, तो उनके पास वह प्रेरणा और आत्मविश्वास होगा।

उन्हें अपने प्रयासों पर गर्व होना चाहिए। वे यहां आए, बहुत ज्यादा अनुभव नहीं था और 20000 लोगों के सामने खेल रहे थे - यह आसान नहीं था। मैं वहां रहा हूं, मैंने ऐसा किया है। जब आप घबरा जाते हैं, तो आप गलतियां करते हैं, लेकिन यह आपको बहुत कुछ सिखाता है और आप मजबूत होकर वापस आते हैं।”

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 20 ओवर में 157 रन बोर्ड पर लगाए। मयूरेश टंडेल (32 गेंदों पर 50*) के अर्धशतक और हर्ष अघव की 45 रनों की पारी से टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि टीम इसे डिफेंड नहीं कर पाई। मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने इस स्कोर को 5 विकेट और चार गेंदें रहते चेज कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।