द इंडियन व्यू

श्रीहरि नटराज ने 200मी. फ्रीस्टाइल में बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली : ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने 20वीं सिंगापुर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ दर्ज किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पहले…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
1 min read
श्रीहरि नटराज ने 200मी. फ्रीस्टाइल में बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली : ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने 20वीं सिंगापुर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ दर्ज किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पहले इससे 24 वर्षीय नटराज टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने रविवार को सिंगापुर स्पोर्ट्स स्कूल में 1:48.66 सेकंड का समय निकाला। इसके साथ ही उन्होंने साजन प्रकाश के 2021 में बनाए गए 1:49.73 सेकंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बैकस्ट्रोक में विशेषज्ञता रखने वाले नटराज इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक भी जीत चुके हैं।

तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड केवल नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में बनाए गए समय को ही माना जाता है, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में बनाए गए समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ (Best Indian Time) कहा जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से हराया

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।