शेष भारत के गेंदबाजों का कहर, जम्मू-कश्मीर को हराकर ईरानी कप पर कब्जा
मुकेश कुमार (छह विकेट) और आकाश दीप (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से शेष भारत ने रविवार को चौथे और आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीता। जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही जम्मू-कश्मीर…

मुकेश कुमार (छह विकेट) और आकाश दीप (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से शेष भारत ने रविवार को चौथे और आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीता।
जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही जम्मू-कश्मीर को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। पहली पारी में 41 रन की बढ़त लेने वाली जम्मू कश्मीर मुकेश और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में 111 रन पर ढेर हो गई।
शुभम खजूरिया (36), कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर जम्मू कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश दीप ने इकबाल को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया।

डोगरा के खिलाफ मुकेश की गेंद हल्की-सी बाहर निकली और उनके डिफेंस को भेदते हुए मिडिल स्टंप उखाड़ गई। लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था। खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेजा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गयी और टीम ने अगले नौ ओवर में महज 22 रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए।
मैच में आकाश दीप के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम प्रबंधन भी खुश होगा। उन्होंने कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है। चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।
शेष भारत ने इससे पहले ने अपनी दूसरी पारी में बीते दिन के आठ विकेट पर 306 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की और 319 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू कश्मीर से उमर नजीर, सुनील कुमार और साहिल लोटरा ने तीन-तीन विकेट लिए। शेष भारत के गेंदबाजों ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल 2027 नीलामी में 66 जगहों के लिए 1220 खिलाड़ियों की दावेदारी, जानें किस टीम के पास कितना पैसा
टाटा आईपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
