शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 769 अंक लुढ़का
नई दिल्ली : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और…

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 769.20 अंक यानी 0.94 फीसदी लुढ़ककर 80,922.77 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 233.30 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 24,654.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स एक समय 1,337.39 अंक की गिरावट के साथ 80,354.59 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 415.2 अंक फिसलकर 24,473 अंक पर पहुंच गया था। इसके अलावा एशियाई शेयर बाजार में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग भी नुकसान में रहे। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 30 शेयर वाला बीएसई का सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
